{"_id":"69373c7e893119e99001462f","slug":"a-monkey-bit-eight-people-including-a-teacher-in-dabauli-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1354165-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दबौली में कटखने बंदर ने शिक्षक समेत आठ को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दबौली में कटखने बंदर ने शिक्षक समेत आठ को काटा
विज्ञापन
कानपुर। दबौली में कटखने बंदर ने पांच दिन में स्कूल शिक्षक समेत आठ लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे मोहल्ले में दहशत है। बच्चे घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
जन जागृति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को दबौली 37 ई-2 निवासी आशीष मिश्रा के पुत्र सार्थक मिश्रा (12) के पैर में बंदर ने काट लिया था। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे दबौली ट्रांसफार्मर के पास स्थित एनएल मेमोरियल स्कूल में बंदर ने घुसकर शिक्षक श्रीराम अवस्थी (60), पिंकी सिंह (30) और सुषमा (28) के हाथ में काट लिया। इसी तरह ट्रांसफार्मर के आसपास मौजूद मोती गुप्ता, अंशिका, अमोघ और दिनेश पर हमला कर चुका है। गुजैनी स्थित सरकारी अस्पताल सभी रेबीजरोधी के इंजेक्शन लगाए गए। विनोद मिश्रा ने बताया कि दोपहर में बच्चे पार्क में खेलने नहीं जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है।