{"_id":"68cdc55bf2072745aa07bb84","slug":"a-molestation-report-was-filed-against-the-regional-forest-officer-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1272042-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्षेत्रीय वन अधिकारी पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्षेत्रीय वन अधिकारी पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर पुलिस ने क्षेत्रीय वन अधिकारी रज्जन लाल सैनी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई वानिकी प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) की महिला वन रक्षक की तहरीर पर हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला आयोग में शिकायत के बाद पुलिस ने लगभग चार महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की।
महिला वन रक्षक की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार वह 26 मई 2025 को ड्यूटी इंस्ट्रक्टर के रूप में क्षेत्रीय वन अधिकारी और 55 प्रशिक्षुओं के साथ दुधवा नेशनल पार्क के भ्रमण कार्यक्रम में गई थीं। वह शाम साढ़े सात बजे वहां के गेस्ट हाउस पहुंचीं। महिला वन रक्षक का आरोप है कि रात 9:30 बजे वन अधिकारी ने उनके खिलाफ टिप्पणी की। उन्होंने अंगूठी और महावर देखने के नाम पर बैड टच किया। आरोप है कि बातों ही बातों में अधिकारी ने उनके गालों को छुआ। मोबाइल पर पुराने रोमांटिक गाने दिखाए। इस पर वह वहां से अपने कमरे में चली गईं। वह भी कमरा देखने के बहाने अंदर आ गए और बेड पर लेट गए। उन्होंने उनके साथ ही कमरे में रुकने का दबाव बनाया। उन्होंने अगले दिन अपनी सहयोगी को फोनकर पूरी जानकारी दी इस पर वह उन्हें महिला प्रशिक्षुओं के हॉल में लेकर चली गईं। वह दोपहर और रात का खाना प्रशिक्षुओं के साथ किया। 28 मई को किशनपुर रेेंज सफारी पहुंचे। वहां की महिला स्टाफ उन्हें अपने घर ले गईं। वहां से उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी और विभाग को मैसेज करने के बाद रात नौ बजे घर लौट आई थीं। किदवई नगर थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि महिला वन रक्षक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वन अधिकारी मौजूदा समय में सेवानिवृत्त हो गए हैं।