{"_id":"66653ba1d3f57e9413092b08","slug":"a-mining-tractor-crushed-a-soldier-death-brother-opposed-lifting-the-body-uproar-among-family-members-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: खनन कर रहे ट्रैक्टर ने सिपाही को कुचला…मौत , भाई ने शव उठाने का किया विरोध, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: खनन कर रहे ट्रैक्टर ने सिपाही को कुचला…मौत , भाई ने शव उठाने का किया विरोध, परिजनों में कोहराम
Sun, 09 Jun 2024 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:53 AM IST
सार
Farrukhabad News: नवाबगंज थाने का पुलिस बल अवैध खनन की सूचना पर नगला चंदन पहुंचा था। यहां खनन कर ट्रैक्टर पुलिस को देखकर भागने लगे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने एक सिपाही को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सिपाही के शव को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज थाने में तैनात सिपाही रोहित (24) खनन की सूचना पर पुलिस बल के साथ नगला चंदन पहुंचा। वहां पुलिस को देखकर खनन कर रहे ट्रैक्टर भाग खडे़ हुए। इस दौरान सिपाही रोहित ने ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एक चालक ने सिपाही रोहित के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को सुबह तीन बजे गंभीर हालत में आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब तीन घंटे इलाज के बाद सुबह छह बजे सिपाही ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी विकास कुमार, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ अमृतपुर आदि पुलिस अधिकारी पहुंचे। पौने नौ बजे जेल पुलिस में तैनात भाई सचिन पहुंचा। उसने इमरजेंसी में रखे शव को उठाने का विरोध किया। अभी तक शव उठाने का विरोध चल रहा हैं
विज्ञापन