फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A middle-aged man died after being hit by a train in Hamirpur

Hamirpur: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, रेलवे पटरी पार करते समय हुआ हादसा, खेतों में पानी लगाने जा रहा था किसान

Thu, 15 Dec 2022 01:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 15 Dec 2022 01:24 PM IST
सार

सुमेरपुर थाना क्षेत्र में तड़के सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सुबह खेतों में पानी लगाने जा रहा था।

विज्ञापन
A middle-aged man died after being hit by a train in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ किसान पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

पत्योरा गांव निवासी सुरेंद्र निषाद (50) अपनी मां सुनिया निषाद के साथ रहता था। इसके पास करीब तीन बीघे जमीन थी। उसी से अपने मां और अपना भरण पोषण करता था। इसके भाई दिरपाल निषाद उर्फ छोटा ने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के करीब तीन बजे खेतों में पानी लगाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए उसने रजाई ओढ़ रखी थी। जब यह रेलवे पटरी पार कर रहा था। तभी जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई दिरपाल ने बताया कि उसे कम दिखाई देता था और रजाई भी ओढ़ रखी थी। शायद वह आंखों की रोशनी कम होने के कारण ट्रेन को देख नहीं पाया और रजाई ओढ़ने के कारण आवाज भी नहीं सुन पाया।

इससे वो ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक अविवाहित था और मां के साथ रहता है, जबकि एक भाई परिवार सहित सूरत में रहता है। वहीं, दूसरा गांव में ही अपने परिवार के साथ अलग रहता है। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed