फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A mentally deranged girl was raped in Kanpur, the accused had left the money after the misdeed

Kanpur: मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, दूसरे का घर फांदकर पहुंचा था आरोपी, कुकृत्य के बाद छोड़ गया था पैसे

Thu, 08 Jun 2023 01:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Jun 2023 01:20 PM IST
सार

Kanpur Crime: चकेरी थाना क्षेत्र में मानसिक विक्षिप्त युवती से युवक ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता की बहन ने बताया कि उसकी बहन मानसिक विक्षिप्त है, जिसका इलाज चल रहा है। बहन की तहरीर पर अवैध टेंपो स्टैंड में वसूली करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
A mentally deranged girl was raped in Kanpur, the accused had left the money after the misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाने के पास ही घर पर छत में सो रही मानसिक विक्षिप्त युवती से अवैध टेंपो स्टैंड के वसूलीबाज ने कुकृत्य किया। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

चकेरी क्षेत्र की महिला ने तहरीर में अवैध स्टैंड में वसूली करने वाले पटेलनगर निवासी अमित सिंह पर बहन से दो बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला बताया कि उनकी 20 वर्षीय बहन मानसिक रूप से बीमार है जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पांच जून को बहन छत पर सो रही थी। अमित सिंह पड़ोस के मकान की छत फांदकर आया और दुष्कर्म किया। छह जून की रात को भी अमित ने दुष्कर्म किया। दोनों दिन वह कुछ पैसे छोड़कर गया। पैसे देखकर जब उसने बहन से जानकारी ली, तो उसने आपबीती बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब समझौता करने का बना रहे हैं दबाव
महिला ने बताया कि अब कई लोग उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव को इस बाबत जानकारी दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed