फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A memorandum was submitted to the Divisional Railway Manager to make Rura a district level railway station.

Kanpur News: रूरा को जिलास्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने को मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Oct 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the Divisional Railway Manager to make Rura a district level railway station.
कानपुर देहात। रूरा रेलवे स्टेशन को जिलास्तरीय स्टेशन घोषित किए जाने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक से प्रयागराज में मुलाकात की। उन्हें रूरा को जिलास्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक को बताया कि बीते पंद्रह दिन से हस्ताक्षर अभियान के जरिये लोगों को जोड़ा गया है। रूरा जिला रेलवे स्टेशन घोषित होने से लोगों को सहूलियत होगी। वहीं रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी। माती जिला मुख्यालय से रूरा स्टेशन की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। वहीं, यात्री सुविधाओं के लिए ट्रेनों के ठहराव की मांग की। कहा प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। यहां नगर महामंत्री कपिल मिश्रा, गोविंद तिवारी व शिवम कौशल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed