फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A massive fire broke out in warehouse due to short circuit, fire brigade brought under control with difficulty

Orai: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू, लाखों का सामान जला

Fri, 04 Oct 2024 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Oct 2024 01:46 PM IST
सार

Orai News: कोतवाली क्षेत्र में कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है।

विज्ञापन
A massive fire broke out in warehouse due to short circuit, fire brigade brought under control with difficulty
orai fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालगंज निवासी ओमप्रकाश गुप्ता वस्त्रालय के नाम से अपना गारमेंट्स का गोदाम खोले हुए थे। गुरुवार देर रात लगभग दो बजे अचानक शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे कपड़े धू-धूकर जलने लगे। मालिक ओम प्रकाश गुप्ता गोदाम से धुंआ उठता हुआ देखा, तो वह तत्काल नीचे आए।

विज्ञापन

उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। उन्होंने कड़ी मशक्कत से गोदाम में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया था। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed