फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A man married with a eunuch in Hamirpur

UP: ऐसी शादी न देखी होगी न सुनी होगी, किन्नर की मांग में भरा सिंदूर, हाथ पकड़कर मिट्टी के खंभे के लगाए फेरे

Mon, 17 Apr 2023 02:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Apr 2023 02:19 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में हुई अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक शख्स ने किन्नर की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपना जीवन साथी बना लिया।

विज्ञापन
A man married with a eunuch in Hamirpur
किन्नर से की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में चिकासी थानाक्षेत्र के टोला खंगारन गांव में शनिवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस गांव के एक अधेड़ शख्स ने किन्नर को अपना जीवन साथी मानते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। मौके पर मौजूद पुरोहित ने विवाह का मंत्रोच्चारण किया। शाम को दावत हुई। डीजे पर मिलने-जुलने वालों ने जमकर ठुमके लगाए। यह अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन


टोला खंगारन गांव निवासी नाथूराम सिंह के दो पुत्र हैं। जिनमें से बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है, जबकि 48 वर्षीय छोटा पुत्र छत्रपाल सिंह अविवाहित है। छत्रपाल ने अपने विवाह के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। थक-हारकर छत्रपाल ने शनिवार की दोपहर गांव के सती माता मंदिर स्थान के निकट क्षेत्र की किल्लर बिल्लो रानी की मांग सिंदूर से भर दी। पास बैठे पुरोहित पं. ओमप्रकाश ने विवाह के मंत्रों का उच्चारण करना शुरू कर दिया। इस दौरान देखने वालों की भीड़ लगी रही। मांग भरने के बाद छत्रपाल और बिल्लो रानी ने एक मिट्टी के खंभे के फेरे भी लगाए।
विज्ञापन


शाम को हुई दावत, डीजे पर लगे ठुमके
इस अनोखी शादी की चर्चा पल भर में गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मजमा बढ़ गया। लोग छत्रपाल और किन्नर बिल्लो रानी को बधाइयां देने लगे। बिल्लो रानी ने पुरोहित के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शाम को छत्रपाल के घर दावत हुई। जिसमें उसके नाते-रिश्तेदारों के अलावा ग्रामीण भी शामिल हुए। सभी ने डीजे की धुन पर खूब ठुमके भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed