फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A man committed suicide in farrukhabad up

Farrukhabad: पत्नी व बच्चों को घर से निकाल युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 12 Oct 2022 11:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Oct 2022 11:03 AM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
A man committed suicide in farrukhabad up
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर में किराए के मकान में रह रहे 45 वर्षीय रत्नेश कुमार की मंगलवार शाम पत्नी से कहासुनी हो गई। इस पर गुस्साए युवक ने पत्नी और बच्चों को घर से मारपीट कर निकाल दिया। इसके बाद रत्नेश ने घर के बेसमेंट के जीने में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


रात करीब 10:30 बजे पत्नी बच्चों के साथ जब घर पहुंची तो पति का शव फंदे पर लटका देखा। उसने मां मिथिलेश कुमारी व पिता हाकिम सिंह को घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। कस्बा प्रभारी अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed