फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A man carrying a reward of Rs 50,000, who had escaped from the police station two months ago, was arrested.

Kanpur News: दो माह पहले थाने से भागा 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A man carrying a reward of Rs 50,000, who had escaped from the police station two months ago, was arrested.
कानपुर। दो माह पहले थाने से फरार हुए 50 हजार रुपये के इनामी शातिर विपिन टेढ़ी को बर्रा पुलिस और एसटीएफ ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हनुमंत विहार इलाके के सिद्धा विनायक गेस्ट हाउस में छिपा हुआ था। यह गेस्ट हाउस एक विधायक के करीबी का बताया जा रहा है। पुलिस को नवंबर में वीरा मैगी पाॅइंट पर हुई फायरिंग में विपिन की तलाश थी।
विज्ञापन


नवंबर माह में बर्रा इलाके के वीरा मैगी प्वाइंट पर हिस्ट्रीशीटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैलाई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो उन्हें वरदान गैलेक्सी के पास होने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया था। इस मामले में अभिषेक कारतूस, विपिन टेढ़ी, साहिल शर्मा और अंशुल यादव के नाम सामने आए थे। बर्रा पुलिस विपिन को पकड़कर थाने ले आई थी, लेकिन वह सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला था।
विज्ञापन

बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बर्रा निवासी विपिन टेढ़ी को सोमवार रात अर्रा स्थित सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस से पकड़ा गया। उसके खिलाफ कुल 16 मामले दर्ज हैं। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed