फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A man carrying a reward of 25,000 rupees was arrested in a police encounter.

Kanpur News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A man carrying a reward of 25,000 rupees was arrested in a police encounter.
कानपुर। दादानगर पुल ढाल पर शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी करन गिरफ्तार हो गया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। करन फजलगंज क्षेत्र में हुई लूट के मामले में फरार था।
विज्ञापन

फजलगंज क्षेत्र में अक्तूबर में दो लोगों से लूटपाट हुई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। गोविंदनगर के हिमांशु को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया जबकि उसके साथी करन की तलाश चल रही थी। शनिवार देर रात एसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके की स्वाट टीम को करन के दादानगर पुल के ढाल पर आने की सूचना मिली। फजलगंज पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके दाहिने पैर में लग गई और वह बाइक समेत नीचे गिर पड़ा। उसको प्राथमिक उपचार के लिए हैलट अस्पताल ले जाया गया। फजलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि करन के ऊपर पहले भी लूट समेत अन्य मामलों में एफआईआर हो चुकी है। उसकी काफी समय से तलाश चल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed