फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A labourer walking on foot was hit by a speeding vehicle and died.

Kanpur News: पैदल जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 08 May 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 08 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A labourer walking on foot was hit by a speeding vehicle and died.
डेरापुर (कानपुर देहात)। कानपुर-इटावा हाईवे पर सेंगुर नदी पुल के पास पैदल जा रहे एक मजदूर को कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल को साथी इलाज के लिए अकबरपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजपुर कस्बा के कन्हैया नगर निवासी कामिल अली (32) डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंगुर नदी पुल के पास एक कबाड़ की दुकान में मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के करीब वह साथी आजम के साथ दुकान से टहलते हुए हाईवे के किनारे किनारे जा रहे थे। इसी बीच कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन कामिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जबकि साथी बाल-बाल बच गए। हादसे में कामिल को घायल देख स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डाॅक्टर निशांत पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पहुंचे पिता नियामत अली, मां आशिया, पत्नी नाजमा, बड़ा भाई रहमत अली, बहन शबाना, चंदा बिलखते रहे।
विज्ञापन

अस्पताल से जानकारी के बाद पुलिस भी जा पहुंचीं। पुलिस ने घटना को लेकर जांच-पड़ताल की। आजम ने पुलिस को बताया कि वह व कासिम सेंगुर नदी पुल के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान में मजदूरी करते थे। सुबह के समय वह पास स्थित दुकान में चाय नाश्ता के लिए जा रहे थे। वह कुछ समझ पाता इसी बीच एक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मारते हुए निकल गई। वह तो हाईवे की तरफ चला गया, इससे वह बच गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed