फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A kidney racket has been exposed at a hospital in Kanpur police have taken 10 people into custody

किडनी रैकेट का भंडाफोड़ : 10 लाख में खरीदी 60 लाख में दलाल ने किया सौदा, 50 हजार के चक्कर में हुआ खुलासा

Tue, 31 Mar 2026 12:07 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 31 Mar 2026 12:07 AM IST
सार

कानपुर के कल्याणपुर में चल रहे किडनी रैकेट का रविवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां के अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ, जबकि इसे दलाल के माध्यम से 60 लाख रुपये में बेचा गया।

विज्ञापन
A kidney racket has been exposed at a hospital in Kanpur police have taken 10 people into custody
मेडिलाइफ हॉस्पिटल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में चल रहे किडनी रैकेट का रविवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां के अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ, जबकि इसे दलाल के माध्यम से 60 लाख रुपये में बेचा गया। अवैध तरीके से की गई किडनी की इस खरीद-फरोख्त का सुराग लगने पर पुलिस ने अस्पताल में छापा मारा। पुलिस ने मामले में दलाल व अस्पताल संचालक, डॉक्टर दंपती समेत दस लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में क्राइम ब्रांच, रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी शिवम अग्रवाल पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड के युवक को दस लाख में किडनी बेंचने का ऑफर दिया था। कहा कि उसके रिश्तेदार को किडनी की जरूरत है। इस पर युवक ने रुपयों की जरूरत के चलते हामी भर दी। रावतपुर स्थित हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट हुआ। वहीं ,दलाल शिवम ने 60 लाख रुपये में इस किडनी का सौदा एक जरूरतमंद परिवार से कर दिया। सूत्रों के मुताबिक किडनी बेचने वाले युवक को 3.5 लाख रुपये चेक और छह लाख रुपये नकद दिए गए। किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद दोनों मरीजों को 24 घंटे तक इसी हॉस्पिटल में रखा गया। इसके बाद डोनर को वहां से हटाकर कल्याणपुर आवास विकास तीन स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


50 हजार रुपये न मिलने पर शिकायत की चर्चा
सूत्रों की माने तो मामले में डोनर को सिर्फ 9.5 लाख रुपये शिवम ने दिए थे। 50 हजार रुपये को लेकर वह उसे टरका रहा था। इन्हीं 50 हजार रुपये को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो किडनी रैकेट का खुलासा हुआ। देर रात क्राइम ब्रांच ने युवक के बताए दोनों हॉस्पिटल में छापेमारी की तो वहां उसके भर्ती होने के सबूत मिले हैं। क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनो हॉस्पिटल के संचालक, डॉक्टर दंपती और दलाल शिवम को हिरासत में लिया। वहीं,ट्रांसप्लांट के बाद किडनी लेने वाले मरीज को इलाके के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उस हॉस्पिटल में छापा मारा। जहां से पांच अन्य लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। देर रात पुलिस की टीम ने नौबस्ता, बर्रा,पनकी आदि के इलाकों के अस्पतालों में छापेमारी की। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed