फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A kidnapping plot was hatched to save the neighbor police recovered the Panchayat member from Etawah

Kanpur: पड़ोसी को बचाने के लिए रची थी अपहरण की साजिश, पुलिस ने इटावा से पंचायत सदस्य को किया बरामद

Fri, 03 Jan 2025 05:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Jan 2025 05:20 PM IST
सार

Kanpur News: पूछताछ में छोटू ने बताया कि उसका पड़ोसी अनिल यादव व पिंटू से मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें ग्राम प्रधान पति समेत गांव के एक दर्जन लोग उसका विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
A kidnapping plot was hatched to save the neighbor police recovered the Panchayat member from Etawah
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कानपुर में बिधनू के घाटूखेड़ा रमईपुर निवासी लापता क्षेत्र पंचायत सदस्य दस दिन बाद गुरुवार को इटावा जसवंत नगर में शराब के नशे में ऑटो चालक से झगड़ता मिला। क्षेत्रीय पुलिस ने थाने ले जाकर बिधनू पुलिस को जानकारी दी। गुरुवार रात बिधनू पुलिस उसे लेकर वापस आई। घाटूखेड़ा रमईपुर निवासी रामशंकर का बेटा विक्रम उर्फ छोटू क्षेत्र पंचायत सदस्य है।

विज्ञापन

विक्रम मगरासा गांव स्थित सीमेंट की ईंट और पाइप बनाने की फैक्टरी में काम करता है। बीते 24 दिसंबर को तड़के तीन बजे मोबाइल घर में छोड़कर संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। मंगलवार दोपहर को मगरासा मोड़ के पास उसकी चाबी लगी बाइक खड़ी मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को तीन किलोमीटर दूर मटियारा गांव मोड़ के पास एक शर्ट और प्रेमपुरवा निवासी विकास का आधार कार्ड मिला था।

विज्ञापन

फोरेंसिक जांच में शर्ट में खून नहीं मिला
परिजनों ने शर्ट को छोटू की और खून लगा होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। अनहोनी की आशंका के चलते पिता ने ग्राम प्रधान पति संग्राम सिंह समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फोरेंसिक जांच में शर्ट में खून नहीं मिला। गुरुवार को इटावा जसवंतनगर में छोटू शराब के नशे में आटो चालक से झगड़ रहा था। जिस पर क्षेत्रीय पुलिस उसे थाने ले गई। पूछताछ के बाद बिधनू पुलिस से संपर्क कर किया।

विज्ञापन

बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा
गुरुवार देर रात बिधनू पुलिस क्षेत्र पंचायत सदस्य को वापस लेकर आ गई। पूछताछ में छोटू ने बताया कि उसका पड़ोसी अनिल यादव व पिंटू से मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें ग्राम प्रधान पति समेत गांव के एक दर्जन लोग उसका विरोध कर रहे थे। इसके चलते अपहरण की कहानी रची, लेकिन पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 164 के बयान दर्ज कराने के लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed