फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A girl posted in the secretariat was cheated of Rs 40 lakh on the pretext of marriage.

Kanpur News: सचिवालय में तैनात युवती को शादी का झांसा देकर 40 लाख ठगे

Tue, 23 Sep 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A girl posted in the secretariat was cheated of Rs 40 lakh on the pretext of marriage.
कानपुर। केजीएमयू की नर्सिंग ऑफिसर से लगभग 60 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी अधिवक्ता विष्णु शंकर गुप्ता के खिलाफ एक और शिकायत आई है। यह शिकायत लखनऊ सचिवालय में तैनात युवती ने की है। उन्होंने सोमवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार को प्रार्थनापत्र देकर अधिवक्ता पर 40 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने डीसीपी सेंट्रल को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी युवती का आरोप है कि उन्हें शादी का का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठग लिए गए। उनसे आरोपी ने फर्जी जज बनकर संपर्क किया था और बहाना बनाकर रुपये ले लिए। उसके खिलाफ लखनऊ में शिकायत की थी जिसकी जांच चल रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त को युवती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज में हुई एफआईआर और गिरफ्तारी की कार्रवाई से उसको पहचान लिया है। उसने खुद को जज बनकर प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इसी साल दो फरवरी की घटना है। युवती और आरोपी के ग्वालटोली क्षेत्र में मुलाकात करने की जानकारी हुई है। ग्वालटोली थाने को जांच दी गई है। सबूत मिलते ही आरोपी विष्णु शंकर गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी वह और उसकी साथी महिला जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed