{"_id":"67acfd1ef920f2437103df55","slug":"a-gathering-of-faith-took-place-on-the-banks-of-ganga-the-ghats-echoed-with-cheers-kanpur-news-c-362-1-ka11006-119275-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गंगा तट पर लगा आस्था का जमघट, जयकारों से गूंजे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गंगा तट पर लगा आस्था का जमघट, जयकारों से गूंजे घाट
विज्ञापन
कानपुर। माघ पूर्णिमा पर बुधवार को शहर के गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भोर पहर से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर–हर गंगे और जय गंगा मैया के जयकारों के साथ गंगा घाट गुंजायमान हो उठे।
शहर के अटल घाट, परमट, सरसैया घाट, गोला घाट, मैस्कर घाट, सिद्धनाथ घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्याेदय से पहले गंगा स्नान करने की लोगों में होड़ मची रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों के किनारे शिवलिंग का निर्माण कर पूजा की और दान दिया। सरसैया घाट पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परिजनों के साथ डुबकी लगाई।
पापों का होता है नाश
मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। आत्मा की शुद्धि होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन दान करने से पितरों को भी तृप्ति मिलती है। पूर्णिमा तिथि चंद्रमा की ऊर्जा से भरपूर होती है जिससे मानसिक शांति व आध्यात्मिक उन्नति होती है।
विज्ञापन
डीएम ने किया निरीक्षण
इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई के लिए नगर निगम की टीम व सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया। इस दौरान डीएम ने सरसैया घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा–निर्देश दिए।