फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   a fortuner car coming from kanpur collided with a tractor on the highway in kalpi

यूपी: कालपी में ट्रैक्टर से टकराई केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार, बाल-बाल बचे योगेश मौर्य

Sat, 26 Mar 2022 05:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 05:50 PM IST
सार

शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कानपुर-झांसी हाईवे पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के अमतलाश तिराहे पर सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर एचआर 26 डीबी 7044 कार टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर खलबली मच गई।

विज्ञापन
a fortuner car coming from kanpur collided with a tractor on the highway in kalpi
हादसे के बाद पिता से बात करते हुए योगेश मौर्य  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-झांसी हाईवे पर शनिवार दोपहर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे योगेश मौर्य की कार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में योगेश घायल हो गए और चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने योगेश व उनके दो दोस्तों को दूसरी कार से उरई के सर्किट हाउस पहुंचाया। वहां जिला अस्पताल के डॉक्टर ने योगेश का इलाज किया। हादसे के वक्त योगेश दोस्तों के साथ कार से लखनऊ से मध्य प्रदेश के जिला दतिया स्थित मां पीताम्बरा देवी के दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन

  
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कानपुर-झांसी हाईवे पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर चौराहे पर सड़क पार कर रही कानपुर की तरफ से आ रही लग्जरी कार (एचआर 26-डीबी-7044) के पीछे के हिस्से में ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे कार पर सवार डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बेटा योगेश मौर्य घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। डिप्टी सीएम के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ कालपी राम सिंह और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह फौरन मौके पर पहुंच गए।

ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के बाद घायल योगेश मौर्य और उनके दोस्तों को दूसरी कार से उरई के सर्किट हाउस पहुंचाया। यहां उरई जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक आर्या ने योगेश का इलाज किया।


डॉ. आर्या ने बताया कि योगेश को मामूली चोटें आईं हैं। कोई गंभीर बात नहीं है। सर्किट हाउस पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम ने बेटे योगेश से वीडियो कॉल कर बात की। उन्होेंने डॉक्टर ने भी बेटे को आई चोटों के बारे में जानकारी ली।

पुलिस की योगेश की क्षतिग्रस्त कार व ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की लापरवाही से हुआ है। हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान उसने डिप्टी सीएम के बेटे की कार में टक्कर मार दी। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed