{"_id":"6799c329b9083898e90248a8","slug":"a-flood-of-faith-in-the-religious-city-chitrakoot-devotees-took-a-dip-in-mandakini-circumambulated-kamadgiri-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: धर्मनगरी में आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी, कामदगिरि की लगाई परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: धर्मनगरी में आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी, कामदगिरि की लगाई परिक्रमा
Wed, 29 Jan 2025 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:27 AM IST
सार
Chitrakoot News: धर्मनगरी में मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में पुण्य की डुबकी लगाई। भक्तों ने पूजन करने के बाद दान भी किया। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा भी लगाई।
विज्ञापन
मंदाकिनी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले में मौनी अमावस्या के अवसर पर मंदाकिनी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। बुधवार तड़के सुबह से ही भक्तों के स्नान-दान का सिलसिला जारी है। स्नान-दान और अनुष्ठान के बाद लोग कामतानाथ मंदिर दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाई जा रही है। ज्योतिष के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या पर चार योग बने हैं, जबकि श्रवण नक्षत्र भी है। मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध के एक साथ होने से त्रिग्रही योग बना है। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में आज शिववास, सिद्धि, वृषभ गुरु और वज्र योग बना है। इस योग में काशी में स्नान, दान करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। मौनी अमावस्या पर मान्यतानुसार पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है। इसलिए इस दिन स्नान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन