Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A five crore centre became a sham, vehicle fitness was done on the road.

Kanpur News: पांच करोड़ का सेंटर बना दिखावा, सड़क पर होती वाहनों की फिटनेस

Wed, 05 Nov 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A five crore centre became a sham, vehicle fitness was done on the road.
फोटो 22:::सराय मिट्ठे में बना स्वचलित फिटनेस सेंटर। संवाद
विज्ञापन


ऑडिट फाइल अटकी, सड़क पर हो रही वाहनों की फिटनेस

- वाहनों की जांच के लिए करीब चार माह पहले सराय मिट्ठे में बनाया गया था स्वचलित फिटनेस सेंटर
- एटा के आरआई के पास चार्ज होने सप्ताह में सिर्फ तीन दिन फिटनेस का काम होने से लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। व्यावसायिक वाहनों के मालिकों की सहूलियत के लिए शासन ने सराय मिट्ठे में करीब 14 बीघा के परिसर में स्वचलित फिटनेस सेंटर का निर्माण कराया है। लगभग चार माह पहले यह सेंटर बनकर तैयार भी हो चुका है, लेकिन इसकी ऑडिट रिपोर्ट जारी न होने की वजह से अभी तक सेंटर शुरू नहीं हो पाया है।
ऐसे में कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर सड़क पर ही फिटनेस कराने के लिए वाहन मालिकों को इंतजार करना पड़ता है। वहीं आरआई के पास दो जिलों का चार्ज होने की वजह से सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही फिटनेस का काम हो पाता है।
विज्ञापन


उप परिवहन कार्यालय में व्यावसायिक वाहनों के खड़े होने की जगह नहीं है। ऐसे में एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज की सड़क पर वाहनों को खड़ा करके उनकी फिटनेस परखी जाती है। सड़क पर वाहन खड़े होने की वजह से बिना उपकरणों के ही वाहनों को चेक करके उन्हें ओके कर दिया जाता है। ऐसे में कई बार झगड़े भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दलाल भी सक्रिय रहते हैं। रिश्वत के खेल को बंद करने के लिए शासन की ओर से निजी कंपनी से अनुबंध करके स्वचलित फिटनेस सेंटर शुरू कराने का फरमान जारी किया गया। कंपनी की ओर से सराय मिट्ठे में करीब 14 बीघे में इस सेंटर का निर्माण करा दिया गया।
इसमें चार छोटे वाहनों और चार बड़े वाहनों की जांच के लिए मशीनें लगवाई गई हैं। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ यह स्वचलित सेंटर अभी भी शुरू नहीं हो सका है। इसमें ऑडिट रिपोर्ट का पेंच फंसा हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट न आने की वजह से यह शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ट्रांसपोर्टर एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। एआरटीओ कार्यालय में तैनात आरआई के पास से इस समय इटावा के साथ एटा का भी चार्ज होने की वजह से वह सप्ताह में सिर्फ तीन का ही समय दे पाते हैं।

संयंत्र में यह मशीनें लगीं
स्वचलित फिटनेस केंद्र पर प्रदूषण, एल्योव्हील, स्पीड और इंजन सभी अलग-अलग मशीन से चेक किए जाएंगे। इस केंद्र के मैनेजर आशीष त्रिपाठी ने बताया कि एक वाहन की जांच में लगभग 20 से 25 मिनट अधिकतम लगेगा। लगभग 100 वाहनों की जांच प्रतिदिन हो सकेगी।

दो दिन का लगता समय, दलालों को देनी पड़ती फीस
ट्रांसपोर्टर ने बताया कि वर्तमान में छोटे वाहन की फीस छह सौ रुपये और बड़े वाहन की फिटनेस की फीस आठ सौ रुपये है, लेकिन दलाल इसे पांच हजार रुपये तक में कराते हैं। बिना उपकरण के जांच में मनमानी हावी रहती है। इससे मजबूरी में रुपये देने पड़ते हैं। यदि स्वचलित फिटनेस केंद्र शुरू होने से दलाली का खेल बंद होगा और व्यापारियों को लाभ मिल सकेगा।


जिम्मेदार बोले-ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद केंद्र शुरू होगा
केंद्र शासन से ही शुरू किया जाना है। केंद्र में काम पूरा हो चुका है। सभी कार्यवाही भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद अगले माह तक केंद्र शुरू होने की उम्मीद है। -प्रदीप कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed