{"_id":"65fb1672d55c64c3b6091706","slug":"a-farmer-riding-a-bike-coming-to-the-court-went-out-of-control-and-fell-into-the-drain-died-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-110302-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कचहरी आ रहा बाइक सवार किसान बेकाबू होकर नाले में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कचहरी आ रहा बाइक सवार किसान बेकाबू होकर नाले में गिरा, मौत
Wed, 20 Mar 2024 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के काशीपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार किसान बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरा। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई। मृतक माती कचहरी आ रहा था। पुलिस ने नाले से बाइक व शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अमरोहिया निवासी किसान उदयभान सिंह (50) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार सुबह आठ बजे के करीब वह बाइक से माती कचहरी जाने के लिए निकले। रूरा थाना क्षेत्र के काशीपुर के पास पहुंचने पर अचानक से उनकी बाइक बेकाबू हो गई और वह सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में शरीर में चोट आने व गहरे नाले में गिरने से उदयभान की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर रूरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव के साथ बाइक को बाहर निकलवाया। इधर पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पत्नी गायत्री देवी, पुत्र हिमांशु, सत्यम बिलखते रहे। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।