फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A factory worker died after being hit on the head and breaking four bones.

Kanpur News: सिर पर वार से चार हड्डियों के टूटने से गई थी फैक्टरी कर्मी की जान

Fri, 05 Dec 2025 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A factory worker died after being hit on the head and breaking four bones.
कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में पांडु नदी के किनारे खाली प्लॉट में मिले फैक्टरी कर्मी विपिन तिवारी की मौत सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से चार हड्डियों के टूटने से हुई थी। मृतक के चेहरे, कंधे, हाथ और पैरों पर भी चोटों के निशान मिले हैं। इसकी पुष्टि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। गले में रस्सी बंधी और हाथ पीछे की ओर बंधे मिले थे।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं। सीसीटीवी फुटेज में विपिन अकेला पहले पैदल और फिर एक ऑटो में बैठकर जाता दिखा है। ऑटो भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचती दिखी। अंतिम लोकेशन मिलिट्री कैंप चौकी के पास तक मिली। इसके आगे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, पुलिस मृतक और आरोपियों की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।
विज्ञापन

तीन लोगों में बराबर बंट गई थी मुआवजे की रकम
जिस जमीन के विवाद में हत्या का दावा परिजन कर रहे हैं उस जमीन के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में अधिगृहीत हो जाने के कारण मृतक विपिन के पिता गंगाप्रसाद को 60 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। यह रकम उन्होंने अपने और दोनों बेटों के बीच समान रूप से बांट दी थी। विपिन ने अपने हिस्से की रकम को एफडी कर दी थी। पिता गंगाराम ने ननिहाल पक्ष के भतीजों शुभम और संतोष के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना स्थल के आसपास कोई भी संदिग्ध बाइक फुटेज में न दिखने से पुलिस को वारदात में कार का इस्तेमाल होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed