फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A drop of five points, the district ranked 64th in the CM dashboard ranking

Kanpur News: पांच अंकों की गिरावट, सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में जिला 64वें स्थान पर

Sun, 12 Apr 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A drop of five points, the district ranked 64th in the CM dashboard ranking
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की बैठकों और चेतावनियों के बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं दिखा। इसका सीधा असर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मार्च माह की रैंकिंग में सामने आया है। जिला 8.78 अंक के साथ 64वें स्थान पर पहुंच गया है। अंकों में मामूली वृद्धि के बावजूद रैंकिंग गिरी, जिससे प्रशासनिक कामकाज पर सवाल उठे। दिसंबर में जिला 54वें स्थान पर था। जनवरी में यह 58वें (8.76 अंक) और फरवरी में 59वें स्थान पर पहुंच गया। अब मार्च में पांच अंक और रैंकिंग गिर गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आम जनता से जुड़ी योजनाओं का मूल्यांकन होता है। इनमें दिव्यांग पेंशन, मातृत्व-शिशु एवं बालिका कल्याण, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण जैसी योजनाएं हैं। बिजली आपूर्ति, शिक्षा, सड़क निर्माण, सामूहिक विवाह, आवास और जल जीवन मिशन भी इसमें आते हैं। इनकी प्रगति और समय पर जानकारी देने से ही जिले की रैंकिंग तय होती है। कई विभाग समय पर डाटा अपडेट नहीं कर पा रहे, जिससे स्थिति बिगड़ी। मार्च में विकास कार्यों में जिला 45वें स्थान पर और राजस्व वसूली में 68वें स्थान पर रहा। फरवरी में विकास कार्यों में 47वां और राजस्व वसूली में 62वां स्थान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed