फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A dispute between two groups escalated into a fight with sticks and rods, leaving three injured.

Kanpur News: रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

Tue, 16 Dec 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
A dispute between two groups escalated into a fight with sticks and rods, leaving three injured.
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के लौवाखेड़ा के रहने वाले अमोल सिंह यादव ने रंजिश के चलते गांव के धीरू, शैलेंद्र, नीलू, भदई पर गालीगलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने और मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। अमोल ने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह सरसौल से घर लौट रहे थे रामनगर बंबा के पास बैठे लोगों ने जबरन रोककर पीट दिया। जानकारी पर उनका बेटा अतुल यादव मौके पर पहुंचा तो उसे भी पीटा। वहीं, दूसरे पक्ष के शैलेंद्र ने तहरीर में बताया कि पहले अमोल सिंह ने पीटा। अमोल सिंह ने अपने साथियों को बुलाकर घर में घुसकर गालीगलौज और पीटने का प्रयास किया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed