फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A dilapidated house collapses in Beconganj, injuring seven people under the rubble.

Kanpur News: बेकनगंज में जर्जर मकान भरभराकर ढहा, मलबे में दबकर सात लोग घायल

Tue, 31 Mar 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A dilapidated house collapses in Beconganj, injuring seven people under the rubble.
बेकनगंज में गिरा जर्जर मकान । - फोटो : संवाद
कानपुर। बेकनगंज के घनी आबादी वाले इलाके में सोमवार रात 100 साल पुराना एक जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। मकान के भूतल में बनी चाय की दुकान और गुमटी में खड़े सात लोग मलबे के नीचे बुरी तरह से दब गए। लोगों ने हादसे की सूचना बजरिया पुलिस को दी। बजरिया, चमनगंज, बेकनगंज और सीसामऊ की पुलिस ने मलबे में दबे कुल सात लोगों को बाहर निकालकर हैलट और उर्सला में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बेकनगंज निवासी आयूब उर्फ राजू पेशे से सुनार हैं। उन्होंने करीब 20 साल पहले रूपम चौराहा के पास एक पुराना जर्जर मकान खरीदा था। जर्जर मकान में पान मसाला विक्रेता मंजूर रहता है। मकान के नीचे फरहान अजमेरी की चाय की दुकान है। बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे के आसपास दुकान पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान पहले जर्जर मकान की एक तरफ का मलबा गिरना शुरू हुआ तो लोग भाग खड़े हुए। कुछ लोग नजरअंदाज कर बात करते रहे। तभी जर्जर मकान का पूरा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से किरायेदार मंजूर, चाय के होटल का कारीगर सलीम और दुकान पर खड़े तारिक, रियाज अहमद, दिलशाद समेत दो अन्य घायल हो गए। मलबे से दिलशाद के भाई आफताब की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग के बाद लाउड हेल्डर से भीड़ को किनारे किया।
विज्ञापन

पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां उन लोगों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी अर्चना सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते मलबे से लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........

सिलिंडर फटता तो दहल जाता इलाका
पुलिस के अनुसार जर्जर मकान के नीचे चाय की दुकान में सिलिंडर रखा हुआ था। अगर मलबे या फिर अन्य किसी कारण सिलिंडर फट जाता तो इलाका दहल जाता। पुलिस ने मलबे से सिलिंडर को निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article