{"_id":"6a8751b6d664eaa10a082e07","slug":"a-dead-rat-was-found-in-a-packet-of-namkeen-and-the-consumer-expressed-his-displeasure-kanpur-news-c-220-1-akb1007-147661-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नमकीन के पैकेट में निकली मरी हुई चुहिया, उपभोक्ता ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नमकीन के पैकेट में निकली मरी हुई चुहिया, उपभोक्ता ने जताई नाराजगी
Fri, 21 Aug 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। नगर स्थित एक किराना दुकान से खरीदी गई प्रतिष्ठित कंपनी के नमकीन के पैकेट में चूहे का मरा हुआ बच्चा निकला। घटना के बाद उपभोक्ता ने खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वीडियो वायरल कर जांच की मांग की है।
राजपुर की नई बस्ती निवासी जावेद खां ने बताया कि बुधवार को मुगल मार्ग किनारे एक दुकान से बच्चों के लिए एक प्रतिष्ठित कंपनी की नमकीन का 80 रुपये वाला पैकेट खरीदा और दुकान के सामने पड़ी लकड़ी की बेंच पर बैठकर नमकीन खाने के लिए पैकेट खोला तभी उसकी नजर पैकेट के अंदर चूहे के मरे हुए बच्चे पर पड़ गई। जावेद का कहना है कि यदि समय रहते उसकी नजर पैकेट के अंदर नहीं पड़ती तो वह उस नमकीन को खा लेते तो उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता था।
उन्होंने संबंधित कंपनी और खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए वीडियो वायरल किया है। वीडियो में पैकेट के अंदर चूहे का मरा हुआ बच्चा दिखता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की पैकिंग और गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि इस तरह की लापरवाही से उपभोक्ताओं की जान जोखिम में न पड़े। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य रामऔतार सिंह ने बताया कि वीडियो में नमकीन के पैकेट में मरा हुआ चूहे का बच्चा दिखता है। मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम जांच के लिए राजपुर भेजी गई है। साथ ही संबंधित कंपनी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।