फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A DBS college clerk duped a woman of Rs 15.50 lakh on the pretext of promising her a job.

Kanpur News: नौकरी का झांसा दे डीबीएस कॉलेज के बाबू ने महिला से ठगे 15.50 लाख रुपये

Tue, 20 Jan 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A DBS college clerk duped a woman of Rs 15.50 lakh on the pretext of promising her a job.
कानपुर। बजरिया के रामबाग की रहने वाली महिला ने डीबीएस कॉलेज के बाबू पर नौकरी का झांसा देकर 15.50 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चार साल से रकम दबाकर बैठे बाबू से जब रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। जेसीपी के आदेश पर आरोपी बाबू के खिलाफ काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित शालिनी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि ग्वालटोली निवासी सुधीर कुमार वर्मा से उनकी जान पहचान थी। आरोप है कि वर्ष 2022 में बाबू सुधीर ने डीबीएस कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उनसे 20 लाख रुपये की मांग की गई। इस पर उन्होंने कई बार में बाबू को 15.50 लाख रुपये नकद दिए। इस पर आरोपी ने लिखा पढ़ी भी की। पीड़िता के अनुसार काफी समय बाद भी नौकरी न लगने पर बाबू से रुपये वापस मांगे तो वह टालामटोली करने लगा। करीब तीन माह पहले आरोपी ने उन्हें काकादेव स्थित हैटल पुल के नीचे रुपये लौटाने का झांसा देकर बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि वह रुपये मांगने लगीं तो आरोपी बाबू ने रकम भूल जाने को कहकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार काकादेव पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने 17 जनवरी को जेसीपी कानून एवं व्यवस्था से मामले की शिकायत की। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया जेसीपी के आदेश पर आरोपी बाबू के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed