फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A criminal carrying a reward of Rs 20000 was arrested in a police encounter, he was wanted for chain robbery

इटावा: पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार...पैर में लगी गोली, चेन लूटने के मामले में था वांछित

Fri, 15 Sep 2023 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Sep 2023 10:45 AM IST
सार

Etawah Crime: मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश एक महीने पहले सिविल लाइन इलाके में सेवानिवृत्त शिक्षिका से चेन लूटने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
 

विज्ञापन
A criminal carrying a reward of Rs 20000 was arrested in a police encounter, he was wanted for chain robbery
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में चली गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है, जिसे गिरफ्तार करके सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली गांव गुरुवार रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी चितभवन की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के रोकने पर बाइक मोड़कर बदमाश भागने लगा, जिस पर पुलिस उसका पीछा करने लगी। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

कई थानों में दर्ज हैं सात मुकदमे
वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और वह वहीं गिर गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सौरभ शाक्य निवासी कैलामऊ थाना बसरेहर बताया। एक महीने पहले सिविल लाइन इलाके में सेवानिवृत्त शिक्षिका से चेन लूटने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जनपद के कई थानों में सौरभ के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed