{"_id":"5feb62a124abfc7d66196a4c","slug":"a-corona-positive-in-the-up-senior-players-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सीनियर खिलाड़ियों के कैंप में पहुंचा कोरोना, एक पॉजिटिव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सीनियर खिलाड़ियों के कैंप में पहुंचा कोरोना, एक पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Tue, 29 Dec 2020 10:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कमला क्लब में चल रहे यूपी सीनियर क्रिकेट टीम के कैंप में एक खिलाड़ी में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी होते ही बाकी खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। वहीं पॉजिटिव आए खिलाड़ी को आननफानन आइसोलेट किया गया।
इसके साथ ही मंगलवार से ग्रीनपार्क में शुरू होने वाले कैंप को भी दो दिन बढ़ा दिया गया है। सोमवार से शुरू होने वाले कैंप के लिए सभी खिलाड़ी रविवार को आ गए थे। इसी दिन सभी का सैंपल लिया गया था। सोमवार को सभी खिलाड़ियों ने एक साथ गेंदबाजी, बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
देर रात सभी की रिपोर्ट आई तो उसमें कानपुर का एक खिलाड़ी पॉजिटिव निकला। कैंप कब शुरू होगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कहा जा रहा बाकी खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दोबारा जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
बायो-बबल घेरे में थे खिलाड़ी, कहां से आया संक्रमण
यूपीसीए ने खिलाड़ियों समेत पूरे स्टाफ को बायो-बबल (कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तैयार किया गया घेरा) घेरे में रखा था। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मैदान में जाने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर संक्रमण आया कहां से। आशंका है कि कोई और भी खिलाड़ी या कोई स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित है।
खिलाड़ी के अंदर नहीं थे कोई लक्षण
कानपुर का जो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आया है, उसके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। सोमवार को कैंप खत्म होने के बाद भी मैदान में रनिंग व एक्सरसाइज की थी।