फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A businessman riding a scooter was hit and crushed by a truck.

Kanpur News: स्कूटी सवार व्यापारी को ट्रक ने टक्कर मार कुचला

Mon, 18 Dec 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
A businessman riding a scooter was hit and crushed by a truck.
रनियां। कानपुर से अकबरपुर आ रहे स्कूटी सवार व्यापारी को राजेंद्रा ओवरब्रिज के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया ।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बर्रा-2 निवासी भरत भारवानी (36) पुत्र दिवंगत भीमसेन भारवानी जूता चप्पल व्यापारी था। वह रविवार की दोपहर लगभग 12:15 पर स्कूटी से अकबरपुर उधारी लेने जा रहे थे। भरत की हादसे में मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे भाई व अन्य परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बताया कि उसका जूते चप्पल का कारोबार है। कार्यवाहक थाना प्रभारी देवेंद्र पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में लिया गया है, फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

----

इनसेट

छोटे भाई को खोने के बाद फूट फूटकर रोएं ओम प्रकाश
रनियां। ओमप्रकाश और भरत एक दूसरे के बिना खाना नहीं खाते थे। मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश ने बताया कि जब तक दोनों भाई घर नहीं पहुंच जाते, तब तक मन नहीं लगता था। परिवार के साथ मिलजुल कर रहते थे। रविवार को घटना होने के बाद वह फूट फूटकर रोएं। अब परिवार की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई है। इधर बेटे की मौत की जानकारी पर मां सुशीला भारवानी, पत्नी दीपा भारवानी, बेटा वैभव का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed