फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A bullet fired in a childs play dispute, a madman opened fire , old mans paw was blown, hospitalized

Kanpur: बच्चे के खेलने के विवाद में चली गोली, सिरफिरे ने झोंका फायर...वृद्ध का पंजा उड़ा, अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Jul 2023 10:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Jul 2023 10:47 AM IST
सार

Kanpur Crime: जाजमऊ के नई बस्ती हाशमी रोड में बच्चे के खेलने के विवाद में सिरफिरे ने गोली चला दी। इसमें वृद्ध का पंजा उड़ गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बच्चे के खेलने के विवाद में फायर किया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
A bullet fired in a childs play dispute, a madman opened fire , old mans paw was blown, hospitalized
घायल सगीर अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में सोमवार की शाम को बच्चों के खेलने के विवाद में एक सिरफिरे ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से फायर झोंक दिया। इससे वृद्ध के हाथ का पंजा उड़ गया और पेट में छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

जाजमऊ के नई बस्ती हाशमी रोड निवासी वसीम टेनरी में मजदूरी करते हैं। उनका आठ साल का बेटा आतिफ सोमवार की शाम को बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते वह पास के अर्शी घर तक चला गया। तभी अर्शी घर से बाहर निकला और आतिफ को गाली गलौज कर भगा दिया। इसके बाद जब वसीम टेनरी से घर पहुंचे।
विज्ञापन

इस पर आतिफ ने अर्शी की शिकायत की। इस पर वसीम अर्शी के पास शिकायत लेकर पहुंचे , तो वह मारपीट करने लगा। साथ ही अपनी डबल बैरेल बंदूक से एक फायर भी झोंक दिया। इससे गोली वसीम के पिता सगीर अहमद (65) को लगी। इससे उनके बाएं हाथ का पंजा उड़ गया और पेट में छर्रे लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर
घटना के बाद आरोपी मौके भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल काो कांशीराम अस्प्ताल लेकर पहुंची। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार कर हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बच्चे के खेलने के विवाद में फायर किया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed