{"_id":"6abd6a5068de82e7ca0b7acb","slug":"a-branch-of-the-merchants-chamber-will-also-be-opened-in-lucknow-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1668305-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लखनऊ में भी खोली जाएगी मर्चेंट्स चैंबर की शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लखनऊ में भी खोली जाएगी मर्चेंट्स चैंबर की शाखा
विज्ञापन
कानपुर। मर्चेंट्स ऑफ उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अधिष्ठापन समारोह बुधवार को कैंट स्थित क्लब में हुआ। समारोह में चैंबर की शाखा लखनऊ में खोलने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी ने सहमति जताते हुए प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। इसे कानपुर के उद्योगों और व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
मुख्य अतिथि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नवनियुक्त अध्यक्ष मयंक खन्ना और उपाध्यक्ष वर्षा सिंहानिया को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चैंबर को व्यवसायियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। नवनियुक्त अध्यक्ष ने उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक सिंहानिया के कार्यकाल में संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य के कार्यक्रमों पर आशीष चौहान ने प्रस्तुति दी। पूर्व अध्यक्षों व सदस्यों ने अभिषेक सिंहानिया को सर्वसम्मति से आजीवन संरक्षक की उपाधि देकर स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर अतुल कनोडिया, सुशील शर्मा, संदीप गुप्ता, नवीन खन्ना, आरके अग्रवाल, मनु अग्रवाल, श्याम मेहरोत्रा, एके सराओगी, अनिल अग्रवाल, प्रेम मनोहर गुप्ता, विजय पांडेय, राजेश मेहरा आदि मौजूद रहे।