{"_id":"692ca656d496f16e7e008d94","slug":"a-boy-who-went-out-to-offer-friday-prayers-went-missing-kanpur-news-c-362-1-ka11002-136421-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जुमे की नमाज अदा करने निकला बालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जुमे की नमाज अदा करने निकला बालक लापता
विज्ञापन
कानपुर। जुमे की नमाज अदा करने घर से निकला बालक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। तीन दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
चकेरी के गदियाना नई बस्ती निवासी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक उनके साढ़ू का 10 वर्षीय बेटा नसर रजा कई वर्षों से उनके साथ ही रहता है। 28 नवंबर को वह जुमे की नमाज अदा करने पास की मस्जिद गया था। वहां नमाज पढ़ने के बाद वापस नहीं लौटा। उसे उसी दिन दोपहर 1:34 बजे मंगला विहार की तरफ जाते देखा गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर बालक की तलाश की जा रही है। संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। (संवाद)