{"_id":"606041a34b1b43060c206833","slug":"a-boy-drowned-in-ganges-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: स्नान करने गया युवक गंगा में डूबा, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: स्नान करने गया युवक गंगा में डूबा, शव बरामद
Sun, 28 Mar 2021 02:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
धीरज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा-मुड़िया गांव निवासी धीरज (20) पुत्र शिवनंदन राठौर रविवार को सदुआघाट स्थित गंगा स्नान करने गया था। स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से कई घंटे बाद उसका शव कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।
सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। मां रामप्यारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई पातीराम ने बताया कि धीरज फरीदाबाद में रहकर सब्जी की ठेली लगाता था। शनिवार को ही वह होली मनाने घर आया था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष अरवल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।