{"_id":"6326be38b752713c1f5037ae","slug":"a-boy-committed-suicide-in-farrukhabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Suicide: लापता युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Suicide: लापता युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 18 Sep 2022 12:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अरसानी निवासी भूपेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक (18) का शव गांव खटा के पास जंगल में बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि अभिषेक 7 सितंबर को घर से चला गया था। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन