फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A ball-sized clump of hair was removed from the stomach of a three-year-old girl

Kanpur News: तीन साल की बच्ची के पेट से निकाला गेंद के बराबर बालों का गुच्छा

Wed, 26 Mar 2025 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A ball-sized clump of hair was removed from the stomach of a three-year-old girl
कानपुर। हैलट में तीन साल की बच्ची के पेट से क्रिकेट की गेंद के बराबर बालों का गुच्छा डॉक्टरों ने निकाला है। बाल के गुच्छे में धागे भी मिले हुए थे। रोगी के पेट में बाल छोटी आंत तक पहुंच गए जिससे डॉक्टरों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। इतने छोटे बच्चे के पेट से बालों का गुच्छा निकाले जाने की यह पहली सर्जरी है। सर्जरी पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. आरके त्रिपाठी और डॉ. श्रद्धा वर्मा की टीम ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ किस्म की सर्जरी से बालों का गुच्छा निकालने में दो घंटे का समय लगा। रोगी अब बिल्कुल ठीक है। बच्ची को बाल खाने की आदत रही है। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची को पेट दर्द, उल्टी और पेट में गांठ की शिकायत पर परिजन अस्पताल लाए थे। डायग्नोस्टिक जांचों के बाद पेट में बालों के गुच्छे ट्राइकोबेजोआर की पुष्टि हुई। यह रपुंजल सिंड्रोम से जुड़ी बीमारी होती है। इसमें बच्चा लगातार बाल निगलता है जो आंतों में जमा होकर गांठ का रूप ले लेता है। आमतौर पर यह आदत किशोरियों में देखी जाती है लेकिन इतनी छोटी बच्ची का यह दुर्लभ मामला है। सर्जरी के 14 दिन के बाद रोगी को छुट्टी दे दी गई। सर्जरी टीम में डॉ. सचिन कुमार, डॉ. नवीन पटेल, डॉ. शशांक सिंह और डॉ. दिलीप, डॉ. सुरभि, डॉ. शिखा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed