फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A babys voice was echoing in the bushes, a newborn was found wrapped in a cloth, police admitted him to CHC

Mahoba: झाड़ियों में गूंज रही थी किलकारी, कपड़े में लिपटा मिला नवजात, पुलिस ने CHC में कराया भर्ती…हालत स्वस्थ

Fri, 06 Sep 2024 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 07:57 PM IST
सार

Mahoba News: कुलपहाड़ कस्बे में झाड़ियों में एक नवजात कपड़े में लिपटा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
A babys voice was echoing in the bushes, a newborn was found wrapped in a cloth, police admitted him to CHC
नवजात - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

महोबा जिले में कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला बड़ापुरा के पास शुक्रवार सुबह झाड़ियों में किलकारी की गूंज सुनाई दी। इससे लोग अचरज में पड़ गए, जब पास जाकर देखा तो एक नवजात कपड़े में लिपटा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

मोहल्ला बड़ापुरा में बड़ीमाता मंदिर के आसपास झाड़ियां हैं। यहां कोई नवजात शिशु को फेंक गया। मंदिर दर्शन करने वाले भक्त और ग्रामीण जब वहां से गुजरे, तो बच्चे की किलकारी सुन दंग रह गए। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए नवजात को सीएचसी पहुंचाया। इससे नवजात की जान बच गई।
विज्ञापन

इसके बाद बच्चों की देखरेख करने वाली चाइल्ड केयर हेल्पलाइन 1098 को दी गई। तब परामर्शदात्री सीमा यादव बच्चों को स्वस्थ अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आईं। यहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बच्चे के जैविक माता-पिता की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। पांच दिन पहले भी शहर के मोक्षधाम के पास एक नवजात मिला था, जिसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed