फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A 118-bed hospital will be built at CSJMU within a year.

Kanpur News: सीएसजेएमयू में साल भर के अंदर बनेगा 118 का अस्पताल

Tue, 07 Jul 2026 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A 118-bed hospital will be built at CSJMU within a year.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 100 करोड़ से 250 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की तैयारी है। दो चरणों में बनने वाले अस्पताल में पहले चरण में 49 करोड़ से 118 बेड का ब्लॉक बनेगा। एक साल के भीतर अस्पताल बनाने का लक्ष्य है। इसका शिलान्यास राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नौ जुलाई को दीक्षांत समारोह के दौरान करेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में अस्पताल बनने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों के अलावा कानपुर और कई जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, एक्सरे, सिटी स्कैन, एमआरआई, सैंपल कलेक्शन, पंचकर्म सेंटर, आईसीयू की सुविधा होगी। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में 49 करोड़ के बजट से 118 बेड का तीन मंजिला एक ब्लॉक बनेगा। यहां ओपीडी शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण में 51 करोड़ से 132 बेड का तीन मंजिला दूसरा ब्लॉक बनेगा। डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि अस्पताल का नक्शा तैयार है। विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल छात्रों को क्लीनिकल इंटर्नशिप और अनुभव मिलेगा। बीएससी नर्सिंग का पाठ्यक्रम भी जल्द चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed