{"_id":"92176","slug":"Kanpur-92176-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड ज्योति दर्शन से धन्य हुआ जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड ज्योति दर्शन से धन्य हुआ जीवन
Kanpur
Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। चालिहा महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को रामबाग स्थित श्रीझूलेलाल प्राचीन मंदिर में आरती, पूजा-अर्चना और अखंड ज्योति दर्शन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाए गए और आयोलाल-झूलेलाल के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज गया। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के मार्ग पर कई जगह प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा के साथ चल रही अखंड ज्योति के दर्शन को होड़ मची रही।
श्री झूलेलाल अखंड ज्योति ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री झूलेलाल प्राचीन मंदिर रामबाग पी रोड से शाम को शोभायात्रा को ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक माखीजा और महेश मेघानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बहराणा साहब के रथ को रोशनलाल, दीपक आहूजा ने खींचा। इसके बाद रथ को खींचने की होड़ मची। शोभायात्रा में बहराणा साहब के रथ को खींचने वाले सभी 40 भक्त सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। सिर पर लाल टोपी लगाये थे जिसपर भगवान झूलेलाल की तस्वीर बनी थीं। ये लोग नंगे पैर रथ को बारी-बारी से खींच रहे थे जबकि लोग दर्शन के बाद दान-दक्षिणा भी कर रहे थे। मंदिर से निकलकर शोभायात्रा 80 फिट रोड पहुंची। यहां गुरुद्वारे के पास पूर्व सभासद प्रकाश अग्निहोत्री, पप्पू शुक्ला, सुबोध तिवारी, सूरज श्रीवास्तव ने स्वागत किया। इसके बाद ब्रह्मनगर चौराहे पहुंची। यहां पर पप्पू सिंधी, रमेश दीक्षित, सोनू ने जोरदार स्वागत किया और लोगों को जलपान कराया। इसके बाद शोभायात्रा नेहरू नगर, कमला नेहरू पार्कहोते हुए डाकखाना चौराहा आरके नगर पहुंची। यहां पर गणेश तिवारी, पार्षद पप्पू तिवारी, पदम ने स्वागत के साथ जलपान कराया। यहां से शोभायात्रा ओम बिल्डिंग चौराहा, जवाहर नगर रोड, भदौरिया चौराहे होते हुए द्वारिकापुरी बाजार पहुंची। इसके बाद जीटी रोड, जरीब चौकी, लेनिन पार्क, पी रोड होते हुए शोभायात्रा वापस देर रात मंदिर पहुंची। करीब एक घंटे विश्राम करने के बाद बहराणा साहब का विसर्जन करने के लिए भक्त मैस्कर घाट के लिए रवाना हुए। कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने अखंड ज्योति के दर्शन कर भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। साथ ही सिंधी समाज के उत्थान में सदैव सहयोग देने का आश्वासन दिया। महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने भी दर्शन किए। युवा सिंधी समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र फतवानी ने बताया कि अखंड ज्योति के दर्शन करने विधायक सतीश महाना, सलिल विश्नोई, रघुनंदन भदौरिया, इरफान सोलंकी, सतीश निगम भी आए। शोभायात्रा में विजय उदासी, धर्मपाल ईसरानी, रमेश राजपाल, नारायण दास खूबानी, प्रकाश सचदेवा, लालंचद्र, देवेंद्र सचदेवा, बालचंद्र लालवानी, दीपक आहूजा, लक्ष्मी बजाज, ललित बजाज आदि मौजूद रहे।
‘झूलेलाल मंदिर पर्यटन स्थल घोषित हो’
कानपुर। चालिहा महोत्सव पर सिंधी पंचायतों व समाज सेवी संगठनों ने केंद्र सरकार से मांग की कि श्रीझूलेलाल प्राचीन मंदिर रामबाग पी रोड को पर्यटन स्थल घोषित किया जाये। उत्तर प्रदेश सिंधी समाज के महेश मेघानी ने बताया कि सिंध प्रांत से 550 वर्ष से जल रही ज्योति भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय श्रीझूलेलाल मंदिर रामबाग पी रोड में लायी गई थी। तब से निरंतर यह ज्योति प्रज्जवलित है।