{"_id":"75977","slug":"Kanpur-75977-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने छाना यूपीएसआईसी का कोना-कोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने छाना यूपीएसआईसी का कोना-कोना
Kanpur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। एनआरएचएम घोटाले के सिलसिले में सीबीआई टीम ने सोमवार को भी यूपीएसआईसी में जांच पड़ताल की। टीम ने ने मेनगेट की स्थिति से लेकर घपलों का आधार बनी बाउंड्रीवाल तक की पैमाइश की।
यूपीएसआईसी में पिछले एक पखवारे में दो बार टीम आ चुकी है। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे मुख्य द्वार से अंदर घुसते ही टीम ने बाउंड्रीवाल एक फिट ऊंची करने और करीब 12 मीटर लंबे चार फिट चौड़ा खडंजा बिछाने में पांच लाख रुपये खर्च होने पर हैरत जताई। जांच दल ने बाउंड्रीवाल की पैमाइश, मुख्य द्वार की जर्जर स्थिति को भी देखा। क्लर्कों, अधिकारियों के बैंक खातों, संपत्ति का ब्यौरा भी लिया। सूत्रों के अनुसार सीबीआई अधिकारियों-कर्मचारियों की संपतियों की भी छानबीन कर रही है। कुछ के पास आलीशान भवन, प्लाट और महंगी गाड़ियां होने का पता टीम को चला है। जांच के दायरे में कुल 22 अधिकारी- कर्मचारी हैं। इनमें पांच अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं।