फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जूही खलवा पुल आज पांच घंटे बंद रहेगा

जूही खलवा पुल आज पांच घंटे बंद रहेगा

Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। जूही खलवा पुल की मरम्मत के चलते गुरुवार को इसके नीचे से सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। मरम्मत का कार्य सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। इसके पहले और बाद में यातायात चलता रहेगा। हालांकि इस दौरान ट्रेनों के संचालन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह जानकारी रेलवे ब्रिज विभाग के चीफ इंजीनियर रंजन कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा रूट पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। ब्लॉक सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान रेलवे ब्रिज विभाग जूही खलवा पुल के तीन गार्डर में से एक गार्डर बदलेगा। इसके बाद अगले दो गार्डर आगे बदले जाएंगे। एक साथ तीन गार्डर बदलना काफी कठिन कार्य होगा। गार्डर बदलने के दौरान पुल के नीचे का यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि रेलवे का ब्रिज विभाग इन दिनों दादानगर पुल की भी मरम्मत का कार्य कर रहा है। अभी वो पूरा नहीं हो सका है, ऐसे में अब जूही खलवा पुल बंद होने से पूरा लोड टाटमिल और गोविंदपुरी पुल पर पड़ेगा। गोविंदपुरी पुल पर पहले से ही नए पुल निर्माण कार्य के चलते मार्ग संकरा हो गया है। ऐसे साउथ सिटी के बाशिंदों को एक बार फिर से जाम से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed