{"_id":"38-202182","slug":"Kanpur-202182-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न एक्ट के डर से ससुर ने जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न एक्ट के डर से ससुर ने जान दी
Kanpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर साउथ। नौबस्ता के मछरिया क्षेत्र में गुरुवार को एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नौबस्ता एसओ ने बताया कि परिवारीजनों ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से परेशान होकर खुदकुशी की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी और आगे की जांच की जाएगी।
नौबस्ता के मछरिया क्षेत्र निवासी राजमिस्त्री छिद्दूलाल के छोटे बेटे रवि ने बताया कि उसकी भाभी काजल ने परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लगा रखा है। वो अक्सर पिता छिद्दूलाल को पूरे परिवार समेत जेल भिजवाने की धमकी भी देती रहती हैं। इसी से क्षुब्ध होकर पिता ने गुरुवार को बरगद के पेड़ से फांसी लगाकर जान दी है। छिद्दूलाल के चार बेटों में काजल सबसे बड़े बेटे अनिल की पत्नी है। इन दिनों काजल अपने मायके कल्यानपुर में रह रही है।