फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   इंफोसिस ने दी पीएसआईटी के 173 स्टूडेंट्स को जॉब

इंफोसिस ने दी पीएसआईटी के 173 स्टूडेंट्स को जॉब

Mon, 22 Sep 2014 05:32 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 22 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। इंफोसिस ने पीएसआईटी से बीटेक और एमसीए की पढ़ाई कर रहे 173 स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन किया है। इन सभी को सालाना 3.50 लाख रुपये का वेतन पैकेज मिला है। फाइनल ईयर के सभी स्टूडेंट्स को जल्द ही ज्वाइनिंग मिल जाएगी। यह सेलेक्शन पहले ही बड़े प्लेसमेंट ड्राइव से हुआ है। इससे स्टूडेंट्स उत्साहित हैं। डायरेक्टर (कारपोरेट रिलेशंस) शेफाली राज का कहना है कि यूपीटीयू से संबद्ध यूपी के किसी भी सरकारी, गैर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में इतना बड़ा कैंपस सेलेक्शन नहीं हुआ है। यह रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

इंफोसिस ने 18, 19 सितंबर को पीएसआईटी में कैंपस सेलेक्शन किया। सबसे पहले बीटेक और एमसीए के 408 स्टूडेंट्स का रिटेन टेस्ट कराया। इस टेस्ट को 261 स्टूडेंट्स ने पास किया। फिर इन सभी का पर्सनल इंटरव्यू कराया गया। हर स्टूडेंट से 20-20 मिनट तक सवाल - जवाब किए गए। इंफोसिस की एचआर टीम ने शुक्रवार (20 सितंबर) की रात पर्सनल इंटरव्यू का रिजल्ट घोषित किया, जिसमें 173 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बढ़िया प्लेसमेंट से उत्साहित स्टूडेंट्स ने जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाई देकर ग्रुप फोटोग्राफ कराई। डायरेक्टर (कारपोरेट रिलेशंस) ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि है। आईटी क्षेत्र की नामी कंपनी इंफोसिस ने स्टूडेंट्स को बढ़िया वेतन पैकेज ऑफर किया है। अच्छे कैंपस सेलेक्शन को लेकर चेयरमैन प्रणवीर सिंह और वाइस चेयरमैन निर्मला सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने सफलता के लिए स्टूडेंट्स, टीचर्स और प्लेसमेंट टीम को बधाई भी दी है। डायरेक्टर एचआर प्रो. सुरेश ने कहा कि स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत की बदौलत कैंपस सेलेक्शन का रिजल्ट अच्छा आया है।
विज्ञापन


इन ब्रांच के स्टूडेंट्स का हुआ सेलेक्शन
बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इनफारमेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और मास्टर आफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (एमसीए)।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ल्स को भी खूब सेलेक्शन
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की आंचल सोनी, आकांक्षा श्रीवास्तव, रिचा सिंह, साधना, अंजलि, अंशिका त्रिवेदी, आकांक्षा श्रीवास्तव, अनुभा गुप्ता, अनुजा चौहान, अन्विता पांडेय, अपर्णा गुप्ता, आयुषी मिश्रा, दीप्ति गिडवानी, गरिमा त्रिपाठी, गुंजन माहेश्वरी, कल्पना, खुशबू पांडेय, खुशबू सिंह, कृति तिवारी, कृतिका तिवारी, नेहा अवस्थी, निधि पांडेय, पूजा सिंह, प्राची अवस्थी, प्रगति श्रीवास्तव, प्रीति यादव, प्रियांशी बाजपेयी, रितिका श्रीवास्तव, रुशाली गुप्ता, शाहीन अख्तर, शिल्पी मिश्रा, शुभांगी अग्रवाल, श्वेता कनोडिया, सोनाली श्रीवास्तव, सोनम सिंह, स्तुति के, सुरभि गुप्ता, तनुश्री त्रिपाठी, उदिता अग्रवाल, वैशाली सिंह, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन की अंजू तिवारी, अनुपमा मिश्रा, अपूर्वा श्रीवास्तव, दीक्षा तिवारी, दीपिका भदौरिया, जाग्रति शिवहरे, रोली मित्तल, श्रुति त्रिपाठी, मानवी यादव, मयांसा दीक्षित, नेहा गुप्ता, प्राची सिंह, प्रज्ञा सिंह, प्रीति कर्ण, प्रियंका पाल, साक्षी खन्ना, सान्या सिंह, शिवांगी यादव, शिवानी पुरी, सृष्टि गुप्ता, शुभांगी सक्सेना, स्नेहलता सिंह, स्वाती श्रीवास्तव, शिवानी गुप्ता, इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रानिक्स की अर्पिता सिंह, ईशा सिंह भदौरिया, साक्षी मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, शुभि श्रीवास्तव, सोनल कंथारिया, सोनल द्विवेदी, आईटी की अनंशा अस्थाना, अपेक्षा सिंह, अपराजिता वर्मा, करुणा धनकानी, कोमल, पूजा शर्मा, साक्षी निगम, श्रुति बंसल, सृष्टि गुप्ता, उर्वशी गुप्ता।

एचबीटीआई को पीछे छोड़ा
कैंपस सेलेक्शन के मामले में पीएसआईटी ने एचबीटीआई समेत तमाम सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को पीछे छोड़ दिया है। एचबीटीआई में 400 स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन होना है लेकिन अभी तक 47 स्टूडेंट्स का ही सेलेक्शन हो सका है। आईटी क्षेत्र की कंपनी टीसीएस ने महज 40 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन किया है। इस कंपनी के टेस्ट में 168 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 3 स्टूडेंट को मारुति, 2 को नेस्ले, 2 को एक्जन मोबिल में नियुक्ति मिली है। वहीं, पीएसआईटी में इंफोसिस ने 173 स्टूडेंट्स को नियुक्ति दी है। एमआरफ टायर्स ने 6 का सेलेक्शन किया है। इंडियन नेवी की प्लेसमेंट ड्राइव भी हो चुकी है।


पीएसआईटी में हुए पहले के कैंपस सेलेक्शन
इंफोसिस-226, कॉग्नीजेंट-42, आईबीएम-38, टीसीएस-36, एलएनटी-24। इंडियन आर्मी, आईओसी, एमआरएफ टायर्स, एचसीएल, डेल, सिंटेल, एमफेसी, जस्टडायल, वोडाफोन, लोहिया, एगोन रेलीगेयर ने भी कैंपस सेलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed