फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   महिला दरोगा से लूट, नहीं लिखी रिपोर्ट

महिला दरोगा से लूट, नहीं लिखी रिपोर्ट

Mon, 09 Jun 2014 05:32 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 09 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। आर्य नगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला दरोगा मंजू कनौजिया का पर्स लूट लिया। महिला दरोगा लूट की तहरीर लेकर कर्नलगंज थाने पहुंची लेकिन पुलिस की लूट की एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। मामला सीओ कर्नलगंज के पास पहुंचा तो सीओ ने महिला दरोगा से ऐसे उल-जलूल सवाल पूछे कि वह भड़क गई और लूट की तहरीर वापस ले ली। बाद में पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर लेकर महिला दरोगा को टरका दिया।
विज्ञापन

महिला दरोगा मंजू कनौजिया गुमटी नंबर पांच में रहती हैं और उन्नाव के शुक्लागंज थाने में तैनात हैं। महिला दरोगा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ शुक्रवार को वीआईपी रोड स्थित एक मॉल में खरीदारी करने गईं थी। रात करीब साढ़े नौ बजे रिक्शे से घर लौट रही थीं। आर्य नगर में गैंजेज क्लब के निकट बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया। बदमाशों के झपट्टा मारने से वह रिक्शे से गिरने से बच र्गइं। बकौल महिला पर्स में तीन हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम, पेन कार्ड समेत तमाम जरूरी कागजात और सामान था। मोबाइल न होने की वजह से उन्होंने एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके बाद वह खुद कर्नलगंज थाने गईं और एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। थाने में मौजूद दरोगा किशोरी लाल ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। कहा कि गुमशुदगी की तहरीर दो, तो रिसिविंग मिल जाएगी। महिला दरोगा के मुताबिक उन्होंने सीओ कर्नलगंज पीके चावला को पूरा वाकया बताया। सीओ ने मदद की करने के बजाय उनसे कई उल-जलूल सवाल पूछे। इस पर उन्होंने अपनी तहरीर वापस ले ली और पर्स गुम होने की अर्जी दी। तब पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रिसिविंग दे दी। महिला के मुताबिक जिस वक्त वह थाने गई थीं, उनका लूटा गया मोबाइल चल रहा था। अगर पुलिस चाहती तो सर्विलांस से जरिए बदमाशों को दबोच सकती थी पर ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन



सीओ के सवाल

रात में बच्ची को लेकर अकेले नहीं निकलना चाहिए था
हसबैंड या किसी जेंट्स को साथ क्यों नहीं गईं
पुलिस में हैं तो बिना वर्दी के क्यों निकलीं
रात में नहीं निकलना चाहिए था
सीधे आने की बजाय गैंजेज क्लब की तरफ से क्यों आ रही थीं
बाइक वाले किस तरफ से आए, किस तरफ भागे?



बयान
महिला दरोगा से पर्स छीने जाने की घटना की जानकारी मिली थी पर महिला दरोगा ने न मुझसे मिली और न ही मोबाइल पर बात हुई। कल वह तहरीर लेकर आ जाएं। एफआईआर दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके चावला, सीओ कर्नलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed