फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अजमेर सियालदाह 22 घंटे लेट

अजमेर सियालदाह 22 घंटे लेट

Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। शनिवार को अजमेर की जाने वाले अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस 22 घंटे लेट चल रही है। शुक्रवार दोपहर दो बजे आने वाली ट्रेन शनिवार को 12:15 बजे पहुंची। वहीं दिल्ली-भागलपुर गरीब रथ 12 घंटे लेट चल रही है।
विज्ञापन

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। आलम यह है कि ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही यात्री मुख्य पाइप लाइनों के पानी से नहाने लगते है। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस में देखने को मिला। दोपहर 12:15 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचते ही स्लीपर बोगी के यात्री मुख्य पाइप लाइन के पानी से नहाने लगे।
विज्ञापन

उधर, कालका एक्सप्रेस चार घंटे, नाथ ईस्ट एक्सप्रेस 15 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 15 घंटे, पुरी एक्सप्रेस एक घंटे, पारसनाथ एक्सप्रेस छह घंटे देरी के साथ सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान यात्रियों को प्लेटफार्म में काफी देर ठहरना पड़ा। पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि ट्रेनें पीछे से काफी लेट चल रही हैं। रही बात गर्मी की वजह से तो ट्रेनों को बड़े स्टेशनों पर पानी भरने के लिए ज्यादा समय लग रहा है। साथ ही एसी खराब होने पर यात्रियों का हंगामा भी लेटलतीफी का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed