{"_id":"38-155682","slug":"Kanpur-155682-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों के लिए 10 करोड़ देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों के लिए 10 करोड़ देंगे
Kanpur
Updated Sat, 19 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। शहर में लगे 115 सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर 1000 की जाएगी। 1000 सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरा शहर ऑन स्क्रीन कर दिया जाएगा। इसके लिए एसएसपी की मांग पर 10 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा उन्होंने विकलांग ट्रैफिक वार्डेनों को सरकारी खजाने से पारिश्रमिक और कंट्रोल रूम कर्मियों को 40 फीसदी अतिरिक्त भत्ता दिए जाने की मांग पर भी विचार करने की बात कही है।
पुलिस कंट्रोल रूम का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने विकलांग ट्रैफिक वार्डेनों के जरिए ट्रैफिक व्यवस्था सुधारे जाने की पहल की सराहना की। एसपी ट्रैफिक एमआर सिंह और सीओ ट्रैफिक राकेश नायक को शाबाशी दी। एसएसपी ने कंट्रोल रूम कर्मियों को 40 फीसदी अतिरिक्त भत्ता और विकलांग ट्रैफिक वार्डेनों को सरकार की ओर से पारिश्रमिक दिए जाने का प्रस्ताव रखा। सीएम ने कहा कि विचार किया जाएगा।