फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आईएमए में दोबारा काउंटिंग में भी जीतीं डॉ. चंदानी

आईएमए में दोबारा काउंटिंग में भी जीतीं डॉ. चंदानी

Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव में मतों की गिनती पर उंगली उठाने पर शुक्रवार को रीकाउंटिंग हुई। इसमें भी अध्यक्ष पद पर डॉ. आरती लाल चंदानी और सचिव पद पर डॉ. रवि कुमार की जीत पर मुहर लगी। हालांकि रीकाउंटिंग में डॉ. चंदानी के चार वोट बढ़ गए, जबकि डॉ. रवि के तीन वोट कम हो गए। जीत के बाद रात में डॉ. चंदानी के घर में दोबारा जश्न मना।
विज्ञापन

आईएमए चुनाव में 22 तारीख को मतदान हुआ था। उसी दिन मतों की गिनती में जीएसवीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग की हेड डॉ. आरती लाल चंदानी ने 724 वोट पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी डॉ. यूसी सिन्हा को 151 वोट से हराया था। जबकि सचिव पद पर डॉ. सिन्हा पैनल के प्रत्याशी डॉ. रवि कुमार ने डॉ. चंदानी पैनल के प्रत्याशी डॉ. श्याम मोहन को 25 वोट से पछाड़कर बाजी मारी थी। कांटे की टक्कर में डॉ. रवि को 662 और डॉ. श्याम मोहन को 637 वोट मिले थे। चुनाव कमेटी के चेयरमैन डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि डॉ. यूसी सिन्हा और डॉ. श्याम मोहन ने रीकाउंटिंग के लिए अर्जी दी थी। इसी आधार पर शुक्रवार की शाम को इन दोनों पदों के लिए पड़े वोटों की दोबारा गिनती कराई गई। अध्यक्ष पद पर डॉ. आरती लाल चंदानी को 736 वोट और डॉ. सिन्हा को 581 वोट मिले। इस पद के 10 वोट अवैध हो गए। इसप्रकार डॉ. चंदानी 155 वोटों से विजयी हुईं। इसी तरह सचिव पद के मतों की दोबारा गिनती में डॉ. रवि कुमार ही दोबारा जीते, पर इस बार उनका और इसी पद के दूसरे प्रत्याशी डॉ. श्याम मोहन शुक्ला के मतों का अंतर घटकर 20 हो गया, जो पहले 25 था। इस पद के 12 वोट अवैध करार दिए गए।
विज्ञापन

काउंटिंग में चुनाव कमेटी के सचिव डॉ. गुलाब अग्रवाल, सदस्य डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. केदारनाथ मेहरोत्रा के अलावा डॉ. यूसी सिन्हा, डॉ. डॉ. श्याम मोहन शुक्ला, डॉ. अल्का शर्मा, डॉ. प्रवीण कटियार, डॉ. देवेंद्र लाल चंदानी, डॉ. राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed