फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 से झांसी रूट पर दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक इंजन

10 से झांसी रूट पर दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक इंजन

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक पर 10 जुलाई से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रैक का लोकार्पण रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। रेल मंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक हरींद्र राव ने कानपुर सेंट्रल का जायजा लिया। इस मौके पर अफसरों ने उनसे रेलवे स्टेडियम और सिटी साइड रेल मंत्री का कार्यक्रम कराने की बात कही, जिस पर उन्होंने संतुष्टि जताई। बाद में उन्होंने प्लेटफार्म नंबर पांच के ट्रैक पर हो रहे काम का जायजा लिया और हर हाल में काम 20 जुलाई तक पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गौर रहे कि कानपुर-झांसी (213 किलोमीटर) रेलवे ट्रैक के इेलेक्ट्रिफिकेशन का काम हाल ही में पूरा हो चुका है। आठ और नौ जुलाई को मुख्य संरक्षा आयुक्त इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन कराके ट्रैक का जायजा लेंगे। उनकी रिपोर्ट भी उसी दिन शाम तक आ जाएगी। उधर, निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सिटी साइड बने फुट ओवरब्रिज पर चार दिन पहले डाला गया टिन शेड टेढ़ा होने पर नाराजगी जताते हुए इसे एक हफ्ते के भीतर ठीक कराने को कहा। इस दौरान उप मुख्य यातायात प्रबंधक अखलाक अहमद, आरपीएफ के कंपनी कमांडर संजय पांडेय, स्टेशन अधीक्षक मेवालाल, इंजीनियर पावस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांड़ ने सफाईकर्मी को दौड़ाया
डीआरएम के निरीक्षण के दौरान अमले के साथ चल रहे सफाईकर्मी खेमचंद्र को प्लेटफार्म पर घूम रहे सांड़ ने दौड़ा लिया। सांड़ की टक्कर से वह दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed