{"_id":"38-138978","slug":"Kanpur-138978-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘50 विकलांग भिक्षुकों को रोजगार दिलाया जाएगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘50 विकलांग भिक्षुकों को रोजगार दिलाया जाएगा’
Kanpur
Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। विकलांग एसोसिएशन की आम सभा रविवार को शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में हुई। इसमें विकलांग भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान चलाने के साथ घर बसाओ पुण्य कमाओ योजना के तहत विकलांगों के सामूहिक विवाह और रोजगार दिलाने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत 50 विकलांग भिक्षुकों को रोजगार से जोड़कर उन्हें भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया जाएगा। विकलांग उत्पीड़न के मामले सुलझाने के लिए विकलांग पंचायत भी लगाई जाएगी। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सभा में अल्पना कुमारी, गिरीश पाठक, अरविंद सिंह, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, बंगाली शर्मा, संध्या गुप्ता, अयनुल हक, चंद्रशेखर सक्सेना, रविंद्र कुमार, लक्ष्मी विश्वकर्मा और रामसनेही कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन