फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   क्राइम ब्रांच ने लोनिया गैंग के छह बदमाश दबोचे

क्राइम ब्रांच ने लोनिया गैंग के छह बदमाश दबोचे

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। रूमा की फैक्ट्री में लोनिया गैंग ने डकैती डाली थी। रविवार को क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे में गैंग के सरगना समेत छह लोगों को दबोच लिया। वारदात में प्रयुक्त ट्रक, सरिया और बाइब्रेटर मशीन बरामद कर ली है। एसएसपी यशस्वी यादव ने खुलासा करने वाली टीम को इनाम दिया है।
विज्ञापन

महाराजपुर के रूमा में 15 जून को राधे प्रोपराइटर और 18 जून की रात अनिरुद्ध गुप्ता की निर्माणाधीन फैक्ट्री में गैंग के बदमाश ट्रक से माल लादकर ले गए थे। महाराजपुर पुलिस ने दोनों ही मामले चोरी में दर्ज किए। हालांकि अनिरुद्ध गुप्ता डकैती पड़ने की बात कह रहे थे। व्यापारियों के दबाव में एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को खुलासे के लिए लगाया था। क्राइम ब्रांच ने जूही लाल कालोनी किदवई नगर निवासी महताब हुसैन उर्फ राजू (गैंग सरगना), ट्रक चालक छोटू सिंह लोनिया, उमाशंकर, संतोष सिंह, लक्ष्मीपुरवा के विजय प्रकाश गुप्ता और घाटमपुर अकबरपुर झबैया के किशन प्रसाद को पकड़ा है। महताब पर लूट, चोरी के 12 मामले दर्ज हैं। यह चकेरी थाने से 307 के मामले में जेल गया था। दो माह पहले छूटा है। छोटू शातिर वाहन चोर है। यह आठ बार जेल जा चुका है। उमाशंकर, संतोष, विजय और किशन मजदूर हैं। इन्हें वारदात में शामिल होने के लिए दो-दो हजार रुपये दिए गए थे। सरगना का दाहिना हाथ राकेश लोनिया भनक लगते ही भाग निकला। इस पर लूट, चोरी समेत करीब 35 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दो ऐसे लोग हैं जिन्होंने वारदात के समय बड़ी बैटरियां भी उठा लीं। क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय कुमार मिश्र, महाराजपुर एसओ प्रदीप कुमार सिंह, दरोगा रामबरन पांडेय, दरोगा विनोद कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल कुलभूषण यादव, सर्विलांस सेल कांस्टेबल गोविंद, महाराजपुर के कांस्टेबल राजीव कुमार, मनोज कुमार और छोटेलाल मिश्र बदमाशों को पकड़ने में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed