{"_id":"38-138076","slug":"Kanpur-138076-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरिया में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरिया में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या
Kanpur
Updated Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। बजरिया क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद सात साल की बच्ची की सिर फोड़कर हत्या कर दी गई और शव घर के पास ही नाली में फेंक दिया गया। बच्ची दो दिन से गायब थी। खास बात है कि जहां शव मिला, उससे 50 कदम दूर पुलिस पिकेट रहती है। पोस्टमार्टम में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई। रेप और कुकर्म की पुष्टि के लिए अलग-अलग स्लाइड बनाई गई हैं। गुस्साए परिजनों ने चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। सर्किल, रिजर्व फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अफसरों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर मामला संभाला। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को 24 घंटे की मोहलत दी है।
बच्ची बेहद गरीब परिवार की थी। पिता ठेले पर सामान बेचकर गुजर-बसर करता है। यह उसके पांच बच्चों में सबसे बड़ी थी। मुहल्ला बेहद घनी आबादी वाला है। पिता ने इसी सत्र में बच्ची का एडमिशन कक्षा एक में कराया था। जुलाई से वह स्कूल जाने वाली थी। मां ने बताया कि 15 जून को शाम सात बजे बच्ची ने घर में झाड़ू लगाई और कूड़ा फेंकने के लिए बाहर गई थी। उसके बाद नहीं लौटी। चारों तरफ खोजबीन के बाद रात 10 बजे थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बच्ची के न मिलने पर अगले दिन फिर थाने पहुंचे। पुलिस ने किसी पर शक पूछा लेकिन सीधा शक न होने से वे चले आए। बकौल पिता सोमवार सुबह करीब पांच बजे मुहल्ले के एक शख्स ने बताया कि नाली में बच्ची का शव पड़ा है। वह पहुंचे तो बेटी को देखते ही पहचान गए। वह औंधे मुंह पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और पुलिस अफसर आ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। खोजी कुत्ता चंद कदम दूर मेडिकल स्टोर तक जाकर बैठ गया। उधर दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। परिजन शव को घर ले गए और सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। एसपी पश्चिम भारत सिंह यादव, सीओ सीसामऊ अखिलेश सिंह, सर्किल की फोर्स, एसपी रिजर्व ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। फिर परिजनों ने बजरिया कब्रिस्तान में शव को दफनाया। सीओ अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस पिकेट रात में ढाई बजे तक वहां बैठी थी। पानी तेज बरसने पर वह चली गई। तब तक लड़की के चाचा खुद पुलिस के साथ बच्ची को ढूंढ़ रहे थे। उन्हें लगता है कि शव तड़के तीन से चार बजे के बीच फेंका गया। किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची के सिर के बीच में किसी वजनदार चीज से प्रहार किया गया। इससे सिर की भीतरी हड्डी टूट गई और कपाल का जोड़ तक खुल गया। बच्ची के दोनों नाजुक अंग क्षतिग्रस्त थे। अलग-अलग चार स्लाइड बनाई गई हैं। शरीर सड़ने और चमड़ी उधड़ने से स्पर्म नहीं मिला लेकिन लक्षण दिखे। माना गया कि बच्ची को गुमशुदगी के दिन ही मार डाला गया था।
बजरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ बलात्कार कर हत्या, साक्ष्य मिटाने की कोशिश, प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल आफेंसेस एक्ट 2012 की धारा 4 के तहत एफआईआर लिखी है। पकड़े जाने पर रासुका भी लगाया जाएगा। पूरी कोशिश हो रही कि आरोपी जल्द पकड़ लिया जाए। भारत सिंह यादव, एसपी पश्चिम